गणतंत्र दिवस के मददेनज़र प्रशासन सतर्क
डॉग स्कवायड टीम के साथ नगर के मुख्य मार्गो,बाजारों,रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर चलाया चैकिंग अभियान
खतौली। गणतंत्र दिवस से पूर्व पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।उच्च अधिकारियों के निर्देशन में आज स्थानीय पुलिस प्रशासन ने
नगर के सार्वजानिक स्थानों रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चेकिंग की तो वही पर यात्रियों का सामान खंगाला। पुलिस की अचानक चेकिंग देख लोग दहशत में आ गए।
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को खतौली सी ओ आशीष प्रताप सिंह व थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी व थाना भूड़ चौकी प्रभारियों रविन्द्र सिंह ,कस्बा इंचार्ज धर्मवीर कर्दम आदि के साथ डॉग स्कवायड टीम ने नगर के सार्वजानिक स्थानों पर चेकिंग की। नगर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चेक किए गए। वाहनों की डिग्गी खुलवाकर भी देखा गया।
नगर के प्रमुख चौराहों के साथ साथ पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों से पूछताछ की। मेटल डिटेक्टर से उनका सामान चेक किया। संदिग्ध दिखाई देने वालों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। उनकी तलाशी भी ली गई।
वहीं बस स्टैंड पर भी व्यापक चेकिंग की गई। बुक हुए सामान को चेक किया। मेटल डिटेक्टर से भी सामान को परखा। पार्सल किसने किया, किसके नाम किया इसके बारे में भी जानकारी की। बस स्टैंड पर खड़ी बसों की देखा गया।
एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने को कहा है। जनपद के चौराहों पर हर वाहन पर निगाह रखने को कहा। बाहर से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।